प्रदेश सरकार ने उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए सैनिक बंधु बैठक के रूप में प्लेटफार्म दिया है, इसका सदुपयोग किया जाए। डीएम ने कहा कि सैनिक अपने सेवाकाल के दौरान देश के लिए कितने उपयोगी होते हैं, इस बारे में सभी जानते हैं, लेकिन एक भूतपूर्व सैनिक भी देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करते हैं। डीएम ने शासकीय योजनाओं के सफल संचालन एवं उनमें पूर्व सैनिकों को शामिल करने के साथ ही विश्वासपरक फीडबैक प्राप्त करने को ग्रामीण क्षेत्र के पूर्व सैनिकों का डाटाबेस तैयार करने के निर्देश दिए।
डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार पूर्व सैनिकों से जुड़ी समस्याओं के निराकरण के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश सरकार ने उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए सैनिक बंधु बैठक के रूप में प्लेटफार्म दिया है, इसका सदुपयोग किया जाए। सैनिक बंधु अपनी सेवा एवं पेंशन संबंधी समस्याओं के साथ ही चिकित्सा, शिक्षा, सुरक्षा, ऋण, अनुदान एवं अन्य किसी भी समस्या का निराकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन
डीएम ने कहा कि सैनिक अपने सेवाकाल के दौरान देश के लिए कितने उपयोगी होते हैं, इस बारे में सभी जानते हैं, लेकिन एक भूतपूर्व सैनिक भी देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करते हैं। किसी भी आपदा एवं आवश्यकता के समय पूर्व सैनिक आगे आकर हमेशा जनमानस की सुरक्षा एवं कल्याण के लिए प्रतिबद्ध रहते हैं।
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सेवानिवृत्त कर्नल शैलेंद्र सिंह ने कहा कि पूर्व सैनिकों की समस्याओं का जिला एवं तहसील स्तरीय अधिकारियों के माध्यम से समाधान कराया जाएगा। बैठक में पूर्व सैनिकों की अधिकांश समस्याएं शस्त्र लाइसेंस के स्थानांतरण एवं नवीनीकरण से जुड़ी हुई थीं।
विज्ञापन
कैप्टन सुलेमान खान ने शहीद स्मारक बनाए जाने, कर्नल जगरूप सिंह ने किराये के भवन में संचालित पॉली क्लीनिक के लिए भूमि आवंटित करने की मांग रखी। डीएम ने शासकीय योजनाओं के सफल संचालन एवं उनमें पूर्व सैनिकों को शामिल करने के साथ ही विश्वासपरक फीडबैक प्राप्त करने को ग्रामीण क्षेत्र के पूर्व सैनिकों का डाटाबेस तैयार करने के निर्देश दिए।