फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बाजारों में रंग-बिरंगे चिप्स और पापड़ की बहार

Thu, 02 Mar 2023 01:36 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
होली को लेकर देहलीगेट चौराहे पर दुकान से पापड़ खरीदती महिलाएं।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
होली में अब सिर्फ पांच दिन ही शेष रह गए हैं। बाजार पर अब पूरी तरह से होली का रंग चढ़ने लगा है। बाजारों में रंग-बिरंगे चिप्स, पापड़ की बहार आ गई है। मिठाई की दुकानों पर गुजिया की खुशबू लोगों को ललचाने लगी है।
विज्ञापन

शहर के बड़ा बाजार, फूल चौराहा, अब्दुल करीम, कनवरीगंज, महावीरगंज, छिपैटी, पड़ाव दुबे, जयगंज, रामघाट रोड, सासनी गेट स्थित बाजारों में बुधवार को लोगों की भीड़ रही। शहर के दुकानदारों ने बताया कि लोगों को चिप्स, पापड़, कचरी के अलावा पंजाबी पापड़, साबूदाने के पापड़ खूब पसंद आ रहे हैं। साबूदाने से बने लाल मिर्च, लहसुन और जीरे का पापड़ ज्यादा बिक रहा है। करीब 60 रुपये किलो से शुरू होकर 200 रुपये किलो तक के कचरी, चिप्स, चुर्री व पापड़ दुकानों पर उपलब्ध हैं।

सेहतमंद है अंजीर और काजू मेवा गुजिया :
सेंटर प्वाइंट स्थित विकास स्वीट्स के संचालक सुरेश बढेरा ने बताया कि होली पर विशेष कर लोग गुजिया ही खरीदते हैं। बाजार में कई तरह की गुजिया उपलब्ध हैं। देशी घी से निर्मित सादा गुजिया 600 रुपये किलो, चासनी वाली गुजिया 520 रुपये किलो और खोया वाली गुजिया 520 रुपये किलो में बिक रही है। वहीं सेहतमंद काजू व अंजीर की गुजिया की कीमत एक हजार रुपये किलो है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें