फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सड़क पर खड़ी एंबुलेंस में टक्कर मारी, मौत

Sat, 22 Jun 2024 02:33 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव पीपली में सड़क किनारे खड़ी एक एंबुलेंस में ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे एंबुलेंस सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन


मनेंदर कुमार पुत्र अनिल निवासी चकेसर रसूलपुर जनपद मऊ के अनुसार बृहस्पतिवार की रात दो बजे वह और अच्छेलाल पुत्र श्रीराम अपने फूफा का शव लेकर बल्लभगढ़ से मऊ जा रहे थे। पीपली गांव के पास एंबुलेंस खराब हो गई। इस पर चालक ने उसे सड़क किनारे खड़ा कर दिया था। करीब दस मिनट के बाद एक ट्रक ने पीछे से एंबुलेंस में टक्कर मार दी, जिससे अच्छेलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पलवल के अस्पताल से सफदरजंग अस्पताल दिल्ली रेफर किया गया जहां उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें