फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएमपीयू : कॉलेज अब 31 अगस्त तक करा सकेंगे प्रयोगात्मक परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप राज्य विश्वविद्यालय में अब प्रयोगात्मक परीक्षाएं 20 के स्थान पर 31 अगस्त तक कराई जा सकेंगी। परीक्षाओं के अंक उसी दिन फोटो सहित महाविद्यालय के लॉगिन पर अपलोड कराने होंगे। इस बारे में कुल सचिव की की ओर से आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

कुल सचिव महेश कुमार की ओर से जारी आदेश में कहा है कि पूर्व में बीए, बीएससी और बीक़ॉम द्वितीय सेमेस्टर की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 20 अगस्त तक कराने के आदेश जारी किए थे। लेकिन अधिकांश कॉलेजों द्वारा मिडटर्म परीक्षा एवं प्रयोगात्मक परीक्षा के अंक विश्वविद्यालय वेबसाइट पर उपलब्ध महाविद्यालय पर लॉगिन पर अपलोड नहीं किए गए हैं। ऐसी स्थिति में सैद्यांतिक परीक्षा संपन्न होने के उपरांत परीक्षाफल घोषित किया जाना संभव नहीं होगा। किन्हीं कारणों से यह परीक्षाएं संपन्न नहीं हो सकीं थीं। इसीलिए तारीख बढ़ाई गई है।
वहीं दूसरी ओर स्नातक कक्षाओं में दाखिले के लिए अधिकांश कॉलेजों ने कट ऑफ लिस्ट जारी कर दी है। जिसके आधार पर दाखिले के लिए अंतिम तारीख 25 अगस्त तय की गई है, इस अवधि में विद्यार्थी दाखिला ले सकेंगे। दाखिले के लिए अंतिम तिथि बढ़ाने के बारे में कुल सचिव की ओर से किसी भी तरह की टिप्पणी नहीं की गई है। इसीलिए कालेजों के प्राचार्य 25 अगस्त ही अंतिम तिथि मानकर दाखिला प्रक्रिया को पूरा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें