फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्तूबर में 12 दिन बंद रहेंगे महाविद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय (आरएमपीयू) अलीगढ़ ने शैक्षणिक कैलेंडर जारी कर दिया है। अक्तूबर में 12 दिन का आरएमपीयू से संबद्ध अलीगढ़, कासगंज, एटा व हाथरस के महाविद्यालयों में अवकाश रहेगा।
विज्ञापन

अक्तूबर महीने में 2, 9, 16, 23 व 30 को रविवार का अवकाश रहेगा है। इसके अलावा दशहरा का चार और दीपावली का पांच दिन का महाविद्यालयों में अवकाश रहेगा। इसी महीने में दो अक्तूबर को गांधी जयंती और 9 अक्तूबर को ईद-ए-मिलादुन्नबी का त्योहार है। इस हिसाब से 12 दिन महाविद्यालयों में अवकाश होगा। सितंबर में सात सितंबर को उर्स अबुल उल्ला साहब के लिए स्थानीय अवकाश रहेगा। नवंबर में 8 नवंबर को गुरुनानक जयंती, 24 नवंबर को गुरु तेग बहादुर शहीद दिवस और दिसंबर में 25 दिसंबर को क्रिसमस डे व 29 दिसंबर को गुरु गोविंद सिंह जयंती पर अवकाश होगा।
---
एनएसएस के गठन की नहीं मिली जानकारी
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों ने राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की नई इकाई गठित होने की जानकारी नहीं दी है। महाविद्यालयों कोे नवीन इकाई गठित होने के संबंध में पत्र भेजे गए थे, लेकिन ज्यादातर महाविद्यालयों ने गठन की कोई जानकारी नहीं दी है। विश्वविद्यालय की समन्वयक नीता वार्ष्णेय ने नई इकाई गठित करके उसकी जानकारी तीन कार्य दिवस में देने का पत्र महाविद्यालयों के प्राचार्यों को भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें