फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएमपीयू : परीक्षा शुल्क का विवरण देने में रुचि नहीं ले रहे महाविद्यालय

सार

अलीगढ़ मंडल के हाथरस, एटा, कासगंज और अलीगढ़ के महाविद्यालयों के प्राचार्यों को परीक्षा शुल्क का विवरण एमआईएस नंबर सहित 30 अगस्त तक जमा करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन 16 सितंबर तक ज्यादातर महाविद्यालयों ने विवरण जमा नहीं किया है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव महेश कुमार ने बताया कि अगर 19 सितंबर तक महाविद्यालयों की तरफ से विवरण जमा नहीं होता है तो परीक्षा परिणाम घोषित करना संभव नहीं होगा। आरएमपीयू से संबद्ध महाविद्यालयों की एलएलबी, बीएएलएलबी प्रथम वर्ष की परीक्षा में 95 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय (आरएमपीयू) से संबद्ध महाविद्यालय परीक्षा शुल्क का विवरण प्रस्तुत करने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। इस पर कुलपति ने नाराजगी जताई है। महाविद्यालयों को 19 सितंबर तक विवरण जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। पहले विवरण देने की अंतिम तिथि 30 अगस्त थी।
विज्ञापन

अलीगढ़ मंडल के हाथरस, एटा, कासगंज और अलीगढ़ के महाविद्यालयों के प्राचार्यों को परीक्षा शुल्क का विवरण एमआईएस नंबर सहित 30 अगस्त तक जमा करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन 16 सितंबर तक ज्यादातर महाविद्यालयों ने विवरण जमा नहीं किया है। महाविद्यालयों की इस लापरवाही पर कुलपति प्रो. चंद्रशेखर ने नाराजगी जताई है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव महेश कुमार ने बताया कि अगर 19 सितंबर तक महाविद्यालयों की तरफ से विवरण जमा नहीं होता है तो परीक्षा परिणाम घोषित करना संभव नहीं होगा।
विधि : 95 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी
अलीगढ़। आरएमपीयू से संबद्ध महाविद्यालयों की एलएलबी, बीएएलएलबी प्रथम वर्ष की परीक्षा में 95 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। शुक्रवार को पंजीकृत 1343 में 1010 छात्र व 333 छात्राओं ने परीक्षा दी, जबकि 95 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। अलीगढ़, एटा, कासगंज व हाथरस के 18 केंद्रों पर परीक्षाएं चल रही हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें