फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज हुए तैयार, टिनशेड की छत...गारे की दीवार

Mon, 27 Jul 2015 01:17 AM IST
अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कॉलेज हुए तैयार, टिनशेड की छत...गारे की दीवारनासिर हुसैन अलीगढ़। स्कूल की मान्यता लेने को शिक्षा माफिया किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। इसका खुलासा जेडी की जांच में पहले ही हो चुका है। नया मामला भी खासा चौंकाने वाला है। कार्रवाई से बचने को मिट्टी गारे से स्कूल-कॉलेज के कमरे तैयार हो रहे हैं। बच्चों की जिंदगी को दांव पर   लगाया जा रहा है। लेकिन डीआईओएस ऑफिस है कि उसकी नींद नहीं टूट रही है। हाल ही में जेडी डॉ. अहिबरन सिंह ने 31 ऐसे स्कूल-कॉलेज का खुलासा किया था, जिन्होंने बिना जमीन और बिल्डिंग के मान्यता लेने की कोशिश की थी। मान्यता की फाइलें क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ तक पहुंच गई थीं। ऐसे स्कूल-कॉलेज के खिलाफ जेडी एफआईआर दर्ज कराने के लिए तहरीर दे चुके हैं। इसी कार्रवाई से बचने के लिए रातों-रात स्कूल की बिल्डिंग तैयार करने की कवायद शुरू हो गई है। जमील अहमद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नरुपुरा अतरौली के कमरे बनाने का काम चल रहा है। चार कमरे बनकर तैयार हो चुके हैं। सात कमरों की नींव का काम चल रहा है। लेकिन हैरत की बात यह है कि कमरे बनाने में सीमेंट की जगह मिट्टी इस्तेमाल की जा रही है। राजवीर सिंह इंटर कॉलेज नगरिया महरावल में सीमेंट की चादर से कमरों को पाटा जा रहा है। दूसरे स्कूल-कॉलेज का भी यही हाल है। दिखाने के लिए चार से सात कमरे बनाए जा रहे हैं। लेकिन सभी के निर्माण का      काम अभी अधूरा पड़ा हुआ है। लेकिन यह सब डीआईओएस ऑफिस को नजर नहीं आ रहा है। उसे शायद स्कूल बन जाने के बाद किसी हादसे का इंतजार है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें