फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाया वसूलो और कनेक्शन काटो, बात कोई नहीं सुननी

विज्ञापन
निदेशक वाणिज्य पावर कॉरपोरेशन राजीव इगलास में अधिकारियों के साथ निरीक्षण करते। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
पावर कॉरपोरेशन के निदेशक वाणिज्यिक राजीव शर्मा रविवार को जिले के दौरे पर आए। इस दौरान इगलास व क्वार्सी में बकाया वसूली व कनेक्शन काटने के अभियान का मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। इस दौरान बस एक ही बात कही कि उन्हें कोई बात नहीं सुननी है। चाहे बकाया वसूली के लिए कनेक्शन क्यों न काटना पड़े। साथ ही, हिदायत दी कि कनेक्शन कटने के बाद बकाया जमा होने तक कोई दोबारा न जोड़ ले। इस बात का ध्यान रखें।
विज्ञापन

निदेशक वाणिज्यिक शाम पहले इगलास और फिर क्वार्सी पहुंचे। यहां अधिकारियों द्वारा किए जा रहे वसूली व कनेक्शन काटने के अभियान का खुद जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब तक बकायेदार बकाया जमा न कर दे। तब तक उसका कनेक्शन नहीं जुड़ना चाहिए। हर हाल में वसूली होनी चाहिए। इसके अलावा उन्होंने इस मामले में लापरवाही को लेकर भी सख्त हिदायत दी। इस मौके पर देहात के एसई राघवेंद्र सिंह की मौजूदगी में समीक्षा की। कहा कि अलीगढ़ में देहात की स्थिति बकाया वसूली में ज्यादा दयनीय है। इसलिए इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। किसी भी हाल में वसूली पर ध्यान दिया जाए। इधर, बकाया वसूली मामले में भाजपा किसान मोर्चा महानगर अध्यक्ष विजय विक्रम सिंह ने कहा है कि जिले में सूखे जैसे हालात हैं। खुद सरकार सर्वे करा रही है। बकाये के नाम पर किसानों को परेशान किए जाने के मुद्दे पर जनपद प्रभारी मंत्री से वार्ता की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें