मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 6 जनवरी को कोल, छर्रा एवं इगलास विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। उनका कार्यक्रम फाइनल हो गया है।
भाजपा के जिला अध्यक्ष चौधरी ऋषि पाल सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम फाइनल हो गया है।
6 फरवरी को तीन सभाएं करेंगे। सबसे पहले सुबह 11 बजे कोल विधानसभा क्षेत्र के मुकुंदपुर में कार्यक्रम संभावित है। जगह को लेकर अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। उसके बाद 12 बजे छर्रा विधानसभा क्षेत्र के नानऊ पैठ में जनसभा होगी। वहां पर छर्रा विधानसभा के प्रत्याशी रवेंद्र पाल सिंह के लिए वोट मांगेंगे। दोपहर 1 बजे इगलास के लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज में जनसभा को संबोधित करेंगे। जिला अध्यक्ष चौधरी ऋषि पाल सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया आ रहे हैं। सुबह 11बजे टप्पल में उनका कार्यक्रम है। 1 बजे से भयामल खेड़ा, गोंडा में पहुंचेंगे और लोगों को संबोधित करेंगे।