फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: सीएम योगी के अलीगढ़ आने की चर्चाएं, अफसरों में मची खलबली, विभागों में हलचल तेज

Sat, 27 Aug 2022 12:45 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अभी तक सीएम योगी के अलीगढ़ दौरे को लेकर कोई सरकारी कार्यक्रम जारी नहीं हो सका है। माना जा रहा है कि 24 घंटे पूर्व ही मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी हो सकता है। सीएम के आने की संभावना को देखते हुए विभागीय अफसरों में खलबली मची हुई है और वे तैयारियों में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के इसी सप्ताह अलीगढ़ दौरे पर आने की संभावना को देखते हुए विभागीय अफसरों में खलबली मची हुई है और वे तैयारियों में जुटे हुए हैं। पिछले दिनों शासन स्तर से लिए गए फीडबैक में जनपद की स्थिति बेहद खराब देखने को मिली है।

विज्ञापन


हालांकि अभी तक सीएम के आने का कोई सरकारी कार्यक्रम जारी नहीं हो सका है। माना जा रहा है कि 24 घंटे पूर्व ही मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी हो सकता है। कमिश्नर गौरव दयाल भी तीन दिन पूर्व मंडल स्तरीय अफसरों की बैठक लेकर उन्हें सीएम के जल्द ही भ्रमण पर आने की संभावना जता चुके हैं।

इससे पहले वह अचानक एडीए पहुंचें और ट्रांसपोर्ट नगर के निर्माण में आ रही बाधाओं को दूर करने के निर्देश अधीनस्थों को दिए थे। इसके अलावा अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय, धनीपुर एयरपोर्ट के अलावा सरकारी अस्पताल, गो आश्रय स्थल आदि का जायजा लेने भी जा सकते हैं।
विज्ञापन


शहर के विकास को लेकर रामघाट रोड से दोदपुर तिराहा होते हुए अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी सर्किल तक दो लेन फ्लाईओवर एवं क्वार्सी चौराहे के सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव भी तैयार किया जा रहा है। जिसे सीएम के समक्ष रखा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें