फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः सीएम योगी ने छह विकास कार्यों का किया लोकार्पण, तीन का शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
विधान सभा चुनाव की घोषणा होने से पहले ही प्रदेश भर में विकास कार्यों के लोकार्पण व शिलान्यास के चल रहे क्रम मेें शुक्रवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने जिले की नौ परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने लखनऊ में आयोजित वर्चुअली कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पर्यटन विकास संवर्धन योजना में642 करोड़ की 488 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इस मौके पर कलेक्ट्रेट के एनआईसी भवन में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। इस मौके पर शहर विधायक संजीव राजा, कोल अनिल पाराशर, एमएलसी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह, जिला विकास अधिकारी भरत कुमार मिश्र, पर्यटन सूचना अधिकारी विशाल श्रीवास्तव, प्रशासनिक अधिकारी सफी मोहम्मद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इनका हुआ लोकार्पण
1- इगलास के गोरई मार्ग स्थित बाबा अमानी मंदिर में 47.53 लाख रुपये से हुए कार्य।
2- बरौली के भुमियां बाबा आश्रम, कन्होई-गभाना में 47.31 लाख रुपये से हुए कार्य।
3- अतरौली-बिजौली के शिव मंदिर में 48.48 लाख रुपये से कराए गए विकास कार्य।
4- कोल के मुकंदपुर वन चेतना केंद्र के सुंदरीकरण पर 49.35 लाख रुपये खर्च।
5- छर्रा के दाऊजी मंदिर में 47.41 लाख रुपये के हुए कार्य।
6- खैर के जलालपुर स्थित हनुमान मंदिर में हुए 47.17 लाख रुपये के कार्य।
इनका शिलान्यास
1- शहर में रामलीला ग्राउंड गोशाला पार्क का 47.51 लाख की लागत से निर्माण
2- खैर के मुकुटगढ़ी में 09.24 लाख रुपये से प्राचीन गंगा मंदिर का होगा विकास
3- खैर के गांव शिवाला में 09.98 लाख रुपये से प्राचीन राधा-कृष्ण मंदिर का सुंदरीकण व विकास कार्य होंगे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें