सुबह आठ बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक
- दिल्ली खुर्जा की तरफ से शहर आने वाली रोडवेज/प्राइवेट/ महानगर बस सेवा आदि बसें प्रतिबंधित रहेंगी। यह बसें भांकरी पुल तक आ सकेंगी। भांकरी पुल पर सवारी उतारने के बाद बाइपास से ही डायवर्ट होकर अपने गंतव्य को जाएंगी।
- खैर, टप्पल से शहर आने वाली रोडवेज/प्राइवेट/महानगर बस सेवा आदि की बसें प्रतिबंधित रहेंगी। यह रोडवेज बसें खेरेश्वर चौराहे तक आ सकेंगी तथा खेरेश्वर चौराहे पर सवारी उतारने के बाद बाइपास से ही डायवर्ट होकर अपने गंतव्य को जाएंगी।
- आगरा से शहर की तरफ आने वाली रोडवेज/प्राइवेट/महानगर बस सेवा आदि बसें प्रतिबंधित रहेंगी। यह रोडवेज बसें आगरा पुल के नीचे तक आ सकेंगी। आगरा पुल के नीचे सवारी उतारने के उपरांत बाइपास से ही डायवर्ट होकर अपने गंतव्य को जाएंगी।
- मथुरा से शहर की तरफ आने वाली रोडवेज/प्राइवेट आदि बसे प्रतिबंधित रहेंगी। यह बसें मथुरा पुल के नीचे तक आ सकेंगी। यहां सवारी उतारने के बाद बाइपास से ही डायवर्ट होकर अपने गंतव्य को जाएंगी।
- एटा/कानपुर की तरफ से शहर आने वाली रोडवेज/प्राइवेट/ महानगर बस सेवा आदि बसें प्रतिबंधित रहेंगी। यह रोडवेज बसें बौनेर तिराहा तक आएंगी। यहां सवारी उतारने के बाद बाइपास होकर वापस जाएंगी।
- अनूशहर, जवां, नरौरा रामघाट रोड की तरफ से शहर आने वाली रोडवेज/ प्राइवेट/महानगर बस सेवा आदि बस प्रतिबंधित रहेंगी। यह रोडवेज बसें क्वार्सी चौराहा तक आ सकेंगी। यहां सवारी उतारने के बाद कयामपुर मोड़, एटा चुंगी होते हुए बौनेर की तरफ जाएंगी।
बसों और बड़े वाहनों की पार्किंग व्यवस्था
- अतरौली और अनूपशहर से आने वाले वाहन क्वार्सी चौराहे से एफएम टॉवर, नगला पटवारी होते हुए बरौला पुल से सारसौल चौराहा होते हुए शंहशाह तिराहा तक आएंगे। इनको एनसीसी मैदान में पार्क किया जाएगा।
- बरौली से आने वाले वाहनों नगला पटवारी होते सारसौल चौराहा से मैथोडिस्ट चर्च, जीटी तक पहुंचाकर चर्च के मैदान में पार्क कराया जाएगा।
- अकराबाद से आने वाले वाहन बौनेर तिराहे से एटा चुंगी होते हुए मसूदाबाद बस स्टैंड तक आएंगे। इसी बस स्टैंड में इनकी पार्किंग रहेगी। मडराक/आगरा रोड की तरफ से आने वाले वाहन जो कार्यक्रम में सम्मिलित होगें। वाहनों को आगरा रोड नये बाईपास फ्लाईओवर कट के नीचे से बाईपास पर डायवर्ट किया जाएगा। इन सभी वाहनों को खेरेश्वर चौराहा, नादा पुल, सारसौल चौराहा, होते हुए शहंशाह तिराहा तक और यह एनसीसी मैदान में पार्क किए जाएंगे।
- आगरा, इगलास/ मथुरा रोड की तरफ से आने वाले वाहनों की पार्किंग इंग्राहम स्कूल, जीटी रोड के मैदान में रहेगी।
- खैर/टप्पल/ गभाना की तरफ से आने वाले वाहनों की पार्किंग इंग्राहम स्कूल के अंदर मैदान में रहेगी।
- सिविल लाइंस क्षेत्र से आने वाले वाहनों की पार्किंग नौरंगीलाल स्कूल के पास रहेगी।
- मथुरा, इगलास, खैर, टप्पल, जटटारी, गभाना, चंडौस, पिसावा से आने वाली बसों की पार्किंग इंग्राहम स्कूल के अंदर पार्किंग संख्या 13 में रहेंगी।
- जवां, बरौली से आने वाली बसों की पार्किंग मैथोडिस्ट चर्च जीटी रोड के अंदर मैदान में पार्किग नंबर 11 में रहेंगी।
- इगलास, बेसवां, मडराक, विजयगढ़ से आने वाले वाहनों की पार्किंग इंग्राहम स्कूल जीटी रोड के अंदर मैदान में पर्किंग संख्या 13 में रहेगी।
- अतरौली, छर्रा, हरदुआगंज से आने वाली बसों की पार्किंग एनसीसी मैदान जीटी रोड शंहशाह तिराह के सामने पार्किग संख्या 10 में रहेगी।
- जलाली, कौड़ियागंज, पिलखना से आने वाली बसों की पार्किंग मसूदाबाद बस स्टैंड में पार्किग संख्या 6 में रहेगी।
- महानगर क्षेत्र में एनसीसी मैदान, जीटी रोड शंहशाह तिराह के सामने पार्किग नं.10 एवं नगर निगम वर्कशॉप प्रतिभा कॉलोनी सड़क के किनारे होगी।
संपूर्ण पार्किंग व्यवस्था
- पुनिया द्वार के अंदर दाहिने एवं बाएं वीआईपी / प्रशासनिक अधिकारी वाहन
- नुमाइश मैदान कृष्णांजली के पास वीआईपी वाहन
- आईटीआई रोड पुलिस चौकी के सामने इंड्रस्ट्रीयल एरिया सड़क के दोनो ओर (वीवीआईपी / विशेष आमंत्रित प्रबुद्वजन / जनप्रतिनिधियों के वाहन)
- तहसील तिराहा से डी-विश्वास तिराहा के मध्य नुमाइश मैदान की बाउंड्रीबॉल के अंदर वीआईपी / प्रबुद्वजन (दो/ चार पहिया वाहन)
- लुइजा सोल्स स्कूल प्रशासनिक एवं पुलिस के दो पहिया वाहन
- मसूदाबाद बस स्टैंड बस पार्किंग
- एएमयू सिटी स्कूल मैदान वीआईपी / प्रबुद्वजन / मीडिया (दो/चार पहिया वाहन)
- राजेंद्र सिंह अखाड़ा, प्रशासनिक एवं पुलिस के दो पहिया वाहन
- नगर निगम वर्कशॉप सड़क के किनारे बस पार्किंग (प्रबुद्वजन)
- एनसीसी मैदान के अंदर (शंहशाह तिराहा) बस पार्किंग
- मेथोडिस्ट चर्च मैदान
- नलकूप कॉलोनी (विशाल मेगा मार्ट के बराबर से) सामान्य पार्किंग (दो/ चार पहिया वाहन)
- इंग्राहम स्कूल के अंदर बस पार्किंग
- सारसौल रोडवेज बस अड्डा
- आईटीआई कॉलेज आरटीओ टेस्ट ड्राइव सेंटर मैदान, वैकल्पिक कार/ बस पार्किंग
- नौरंगीलाल इंटर कॉलेज के अंदर तहसील नुमाइश मैदान
बैरियर्स
बौनेर तिराहा, आगरा फ्लाईओवर के नीचे, मथुरा फ्लाई ओवर के नीचे, खेरेश्वर चौराहा, भांकरी पुल के नीचे, एफएम टावर, ओजोन सिटी कट जीटी रोड, विजडम गंदा नाला कट रामघाट रोड
आंतरिक बैरियर्स
सारसौल चौराहा, मसूदाबाद चौराहा, तहसील तिराहा, बन्नादेवी तिराहा, नगर निगम वर्कशॉप, शहंशाह तिराहा, आईटीआई मैदान गेट, डी विश्वास तिराहा, आईटीआई पुलिस चौकी के सामने, सर्किट हाउस से आगे जीवनगढ़ की तरफ, राष्ट्रभक्ति प्रेरणा स्मृति द्वार (क्वार्सी चौराहा), तस्वीर महल
नो ट्रैफिक जोन
- मसूदाबाद तिराहे से सारसौल चौराहा तक
- तहसील तिराहे से तस्वीर महल चौराहा तक
- डी-विश्वास तिराहे से आईटीआई चौकी तक