फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में 350 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। संभावना है कि मुख्यमंत्री जिले में करीब 350 करोड़ की परियोजनाओं की जनता को सौगात देंगे। हालांकि अभी तक मुख्यमंत्री के आने का कोई भी सरकारी कार्यक्रम घोषित नहीं हुआ है। माना जा रहा है कि मुख्य कार्यक्रम नगर निगम के हैबिटेट सेंटर में ही होगा। इसमें सरकारी योजनाओं के करीब 200 लाभार्थी भी मौजूद रहेंगे। जिनसे मुख्यमंत्री खुद रूबरू भी होंगे।
विज्ञापन

इन्हें करेंगे जनता को समर्पित
मुख्यमंत्री नगर निगम के हैबिटेट सेंटर, राजा महेंद्र प्रताप राज्य विश्वविद्यालय, वाणिज्य कर कार्यालय, धनीपुर एयरपोर्ट, अलहदादपुर स्थित स्टेडियम, गभाना के टमकौली में अटल आवासीय स्कूल, डिफेंस कॉरिडोर, ट्रांसपोर्ट नगर की स्थापना, साथा चीनी मिल, चार फ्लाई ओवर, फोरलेन सड़क, पीपी मॉडल पर बनने वाले सारसौल बस अड्डा के शिलान्यास समेत कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर सकते हैं। क्वार्सी चौराहा, एटा चुंगी, सारसौल व सासनीगेट पर प्रस्तावित फ्लाई ओवर निर्माण एवं रिंग रोड, खैर बाईपास निर्माण की घोषणा कर सकते हैं। जिले की छठवीं तहसील के रूप में अकराबाद की भी घोषणा करने के अलावा कई करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात भी दे सकते हैं। मुख्यमंत्री लोक निर्माण विभाग, पंचायती राज विभाग, पशुपालन, बिजली, परिवहन एवं स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी हुई कई परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी करेंगे। प्रशासनिक अफसर ऐसी परियोजनाओं की सूची तैयार कर रहे हैं, जिनका सीएम के हाथों लोकार्पण होना प्रस्तावित है।
विज्ञापन

अभी तक मुख्यमंत्री का अलीगढ़ आने का कोई कार्यक्रम नहीं मिला है। आगमन की संभावनाओं को देखते हुए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
- अंकित खंडेलवाल, सीडीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें