फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: थाने के पास टहल रहा था कपड़ा व्यापारी, विवाद हुआ और मार दी गोली

Thu, 14 Sep 2023 12:56 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

देर रात खाना खाने के बाद कपड़ा व्यापारी दरवाजे पर टहलने के इरादे से निकल कर आया। तभी पास का ही अंजर नाम का युवक वहां आ गया। उसका सलीम से किसी बात पर विवाद हुआ और कहासुनी शुरू हो गई।
विज्ञापन
घायल सलीम के परिजनों से घटना की जानकारी करते सीओ अभय पांडे - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के ऊपरकोट कोतवाली के बगल में महज 50 कदम की दूरी पर बुधवार देर रात एक कपड़ा व्यापारी को गोली मार दी। घटना के समय वह खाना खाने के बाद घर बाहर टहलने आया था। तभी पड़ोस के युवक से किसी बात पर विवाद हुआ और उसने तमंचे से गोली मार दी। इसके बाद हवाई फायर भी किए। फायरिंग की आवाज पर दौड़ी पुलिस ने पब्लिक की मदद से आरोपी को दबोच लिया। वहीं घायल को मेडिकल कॉलेज भेजा है।

विज्ञापन


बताया गया है कि ऊपरकोट पर थाने के बगल में बिजलीघर के पास बरकत प्लाजा नाम से बिल्डिंग है। उसके पास रहने वाले 32 वर्षीय सलीम की घर के दरवाजे पर कपड़े की दुकान है। बुधवार देर रात खाना खाने के बाद सलीम दरवाजे पर टहलने के इरादे से निकल कर आया। तभी पास का ही अंजर नाम का युवक वहां आ गया। उसका सलीम से किसी बात पर विवाद हुआ और कहासुनी शुरू हो गई। इससे पहले की किसी रंजिश या विवाद से परिवार अंजान है। ताजा विवाद किस वजह से हुआ, इस पर भी कोई जानकारी नहीं है।

आरोप है कि उसी समय अंजर ने तमंचे से सलीम के गोली मार दी। पेट में गोली लगने से सलीम जख्मी हो गया। इसके बाद मैराज ने दो हवाई फायर किए। इस फायरिंग की आवाज पर आसपास की पब्लिक एकत्रित हुई और थाने से पुलिस भी दौड़ पड़ी। मौके पर ही भागते मैराज को दबोच लिया गया। पब्लिक ने उसे पीटा तो पुलिस बचाकर थाने ले गई। वहीं घायल को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया।
विज्ञापन


जहां उसे आईसीयू में भरती किया गया है। इंस्पेक्टर कोतवाली रामवकील ने बताया कि युवक को गोली मारी गई है। आरोपी हिरासत में है। कारणों पर अभी बातचीत की जाएगी। घायल को उपचार के लिए लाया गया है। सीओ प्रथम अभय पांडेय के मुताबिक दोनों के बीच मजदूरी से जुड़े रुपयों का विवाद है। आरोपी अंजर पूर्व में हत्या के आरोप में जेल जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें