एएमयू के जेडए डेंटल कॉलेज के प्रोस्थोडॉन्टिक्स विभाग के डॉक्टर तीन महीने का स्व-वित्त, अवलोकन आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रोस्थोडॉन्टिक्स में नैदानिक प्रशिक्षण एक मई से शुरू होगा।
बीडीएस स्नातक, जिन्होंने डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया से मान्यता प्राप्त संस्थानों से इंटर्नशिप पूरी की है। प्रवेश के समय 50 हजार रुपये का शुल्क जमा करना होगा, जो पाठ्यक्रम के आधिकारिक विज्ञापन के बाद पहले आओ पहले पाओ/ प्रतीक्षा के आधार पर किया जाएगा। प्रोस्थोडॉन्टिक्स विभाग के अध्यक्ष प्रो. शाइस्ता अफरोज ने कहा कि आवेदन पत्र विश्वविद्यालयक की वेबसाइट पर निःशुल्क उपलब्ध है।