फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: जुमा अलविदा व ईद की नमाज पर साफ सफाई रहेगी दुरुस्त

विज्ञापन
ईदगाह में ईदगाह इंतजामिया कमेटी के साथ बैठक करते डीएम इंद्र विक्रम सिंह, एसएसपी कलानिधि नैथानी, - फोटो : samvad
विज्ञापन
जुमा अलविदा और ईद की नमाज को लेकर डीएम, एसएसपी व नगर आयुक्त ने ईदगाह शाहजमाल सहित अन्य जगहों का जायजा लिया। ईदगाह कमेटी व नागरिकों के साथ पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने बैठक की। निगम के अधिकारियों ने नगर संबंधी व्यवस्थाओं पर फीडबैक लिया।
विज्ञापन



जुमा अलविदा व ईद उल फितर पर नगर निगम के संबंधी व्यवस्थाओं के बारे में नगर आयुक्त अमित आसेरी ने बताया कि ईद पर साफ-सफाई, पेयजल और लाइट की चाक-चौबंद व्यवस्था रहेगी। इन व्यवस्थाओं को बेहतर करना चुनौती के रूप में लिया गया है। उन्होंने बताया कि अधीनस्थों को मुस्तैद रहने की हिदायत दी गई है। शहर को 9 सेक्टर में बांटा गया है।


इसमें 45 अधिकारी, 1050 सफाई व 80 त्वरित एक्शन टीमें तैनात की गई हैं। अभियान चलाकर पशुओं की रोकथाम, फॉगिंग धार्मिक स्थलों और आसपास सैनिटाइजेशन कराया जाएगा। इस दौरान मुख्य अभियंता सुरेश चंद, नगर स्वास्थ्य अधिकारी मनोज कुमार, महाप्रबंधक जल अनवर ख्वाजा, सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद, पूजा श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन







पशुओं को पकड़ने वाले कर्मचारी प्रोत्साहित
जुमा अलविदा, ईद की नमाज स्थल के अतिरिक्त शहर के अन्य स्थानों पर पशुओं को पकड़ने वालों को प्रोत्साहित किया गया है। नगर आयुक्त अमित आसेरी ने नगर निगम सेवा भवन में कुत्तों और गोवंश को पकड़ने वाली टीम व पेयजल टैंकर टीम के सदस्यों को बेहतर इंतजाम और मुस्तैद रहने का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि जुमा अलविदा और ईद की नमाज के समय ईदगाह और मस्जिदों के आसपास गोवंश और कुत्तों को रोकने व पेयजल टैंकर पहुंचाने जिम्मेदारी नगर निगम को निभानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें