फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता सर्वेक्षण में अलीगढ़ फिसड्डी

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वच्छता सर्वेक्षण वर्ष 2019-20 का रिपोर्ट कार्ड जारी हो गया है। खास बात ये है कि अलीगढ़ जिला ही अलीगढ़ मंडल में चौथे, प्रदेश में 64वें और देश में 320वें पायदान पर खिसक गया है। मंडल का सबसे महत्वपूर्ण और बड़ा जिला होने के बाद अलीगढ़ मंडल में ही चौथे स्थान पर खिसक गया है। ये दुर्भाग्यपूर्ण है। इस बार मंडल में बाजी कासगंज ने मारी है, जो मंडल में पहले स्थान पर रहा है। हाथरस दूसरे और एटा तीसरे पायदान पर है। मंडलायुक्त अजयदीप सिंह ने कासगंज की उपलब्धि पर सराहना की है तो अलीगढ़ की गिरती साख पर नाराजगी जाहिर की है।
विज्ञापन

मंडल का रिपोर्ट कार्ड
1-कासगंज प्रथम स्थान पर रहा, जिसको प्रदेश में दूसरा और देश में 28वां पायदान मिला।
2-हाथरस द्वितीय स्थान पर रहा, जिसको प्रदेश में सातवां और देश में 48वां स्थान मिला।
3-एटा तीसरे स्थान पर रहा, जिसको प्रदेश में 63वां और देश में 320वां स्थान हासिल हुआ।
4-अलीगढ़ चौथे स्थान पर रहा, जिसको प्रदेश में 64वां और देश में 326वां पायदान मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें