फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस एवं जन्माष्टमी के लिए नौ सेक्टरों में बंटा शहर

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस एवं जन्माष्टमी पर शहर में कानून व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए प्रशासनिक अफसर चौकन्ने हो गए हैं। इसके लिए शहर को तीन जोन और नौ सेक्टरों में बांटते हुए मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। खुफिया तंत्र को भी सक्रिय कर दिया गया है।
विज्ञापन

एडीएम सिटी राकेश कुमार पटेल ने बताया कि शहर में त्योहारों को लेकर शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए नागरिकों से अपील की गई है। उन्होंने कहा कि अफवाहों व झूठी खबरों पर ध्यान न दें। साथ ही माहौल खराब करने वालों के बारे में पुलिस- प्रशासनिक अफसरों को भी सूचना उपलब्ध करा दें। उन्होंने बताया कि जोन एवं सेक्टरवाइज मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी गई है। उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि वह धर्मगुरुओं से संपर्क स्थापित कर शांति व्यवस्था बनाए रखें। कोई भी विवाद या विशेष परिस्थिति होने की दशा में अपनी सूझ-बूझ से उसका निस्तारण कराएंगे। उन्होंने सभी मजिस्ट्रेटों से निर्धारित समय पर ड्यूटी पर उपस्थिति रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें