फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: कुत्तों के हमले से डॉक्टर की मौत पर नगर आयुक्त लखनऊ तलब, नगर विकास विभाग ने लिया संज्ञान

Tue, 18 Apr 2023 01:08 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

एएमयू में हुई घटना के बाद नगर निगम के द्वारा पशुओं को लेकर चलाए गए अभियान को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। इस घटना के बाद से शहर के सभी मोहल्लों में कुत्तों और बंदरों को लेकर लोगों में दहशत का माहौल है। 
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में कैद पूरा मामला - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एएमयू में कुत्तों के झुंड के हमले में सेवानिवृत्त डॉक्टर की जान जाने के मामले में नगर विकास विभाग ने नगर आयुक्त अमित आसेरी को 20 अप्रैल को लखनऊ तलब कर लिया है। नगर आयुक्त से कुत्तों के पकड़ने के लिए चलाए गए अभियान की जानकारी ली जाएगी। 

विज्ञापन


एएमयू में हुई घटना के बाद नगर निगम के द्वारा पशुओं को लेकर चलाए गए अभियान को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। इस घटना के बाद से शहर के सभी मोहल्लों में कुत्तों और बंदरों को लेकर लोगों में दहशत का माहौल है। 

ऐसे हुई थी डॉक्टर की मौत
एएमयू परिसर में 16 अप्रैल को मॉर्निंग वॉक पर निकले एक व्यक्ति को दर्जन भर कुत्तों के झुंड ने हमला कर मार डाला। सीसीटीवी में पूरी घटना कैद हुई। व्यक्ति सुबह एएमयू केम्पस में टहल रहा था, तभी एक के बाद एक कई कुत्ते वहां आ गए। कुत्तों के झुंड ने उस व्यक्ति पर हमला बोल दिया। व्यक्ति ने बचने का बहुत प्रयास किया, पर कुत्तों ने उसे नोंच डाला। मौके पर ही व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान सिविल लाइन के डॉक्टर सफदर अली के रूप में हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें