बिहार के कटिहार जिले से दिल्ली को जाने वाली कामाख्या नार्थ-ईस्ट एक्सप्रेस से रविवार शाम बरामद 11 बच्चों को शेल्टर होम भेजा गया है। सभी बच्चों के माता-पिता को सूचना देकर बुलाया गया है। अभिभावकों के आने के बाद बच्चों को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया जाएगा। जीआरपी अलीगढ़ के प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र ने बताया कि अगर मां-पिता यह कहते हैं कि बिना उनकी जानकारी के बच्चों को लाया गया है तो आरोपियों पर मुकदमा दर्ज होगा। सभी सात आरोपी हिरासत में हैं। तहरीर के आधार पर आरोपियों से पूछताछ एवं मामले की जांच की जा रही है।