मंगलवार की देर शाम मान सिंह चौराहा पर ट्रैक्टर से कुचलकर एक बालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
बिहार के गया जिले के गांव इचापुर निवासी 10 वर्षीय दिलचंद मांझी पुत्र श्यामजी मांझी अपने परिवार वालों के साथ फुसावली स्थित एक ईंट भट्ठे पर रहता था। मंगलवार की देर शाम मान सिंह चौराहे पर दुकान से सामान लाने गया था, तभी एक ट्रैक्टर उसे कुचलकर भाग गया। संवाद