फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल ले जाने पर चिकनगुनिया पीड़ित मरीज ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में मच्छरजनित बीमारियों के मरीज मिलने का क्रम जारी है। रविवार को बदरबाग इलाके में एक बुजुर्ग के चिकनगुनिया जांच में मिला है। देहात में अतरौली के नरूपुरा में तीन मरीज डेंगू के पुष्ट हुए हैं। खास बात है कि जब चिकनगुनिया के मरीज को अस्पताल ले जाने की तैयारी हुई तो उन्होंने हंगामा कर दिया। किसी तरह टीम ने परिवार को समझाकर अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

सीएमओ के निर्देश पर डीएमओ की अगुवाई में टीमें लगातार सर्वे कर रही हैं। इसी क्रम में शहर के बदरबाग इलाके में कई दिन से बीमार बुजुर्ग को चिकनगुनिया की पुष्टि हुई। रविवार दोपहर 62 वर्षीय मरीज को अस्पताल ले जाने की सलाह दी गई और टीम पहुंची तो उन्होंने बखेड़ा कर दिया। वह अस्पताल जाने के लिए तैयार न थे। किसी तरह टीम ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान इलाके में दवा छिड़काव व लार्वा निस्तारण भी कराया गया। देहात के नरूपुरा गांव में डेंगू के तीन मरीज पुष्ट हुए। वहां भी टीम ने लार्वा निस्तारण व दवा छिड़काव कराया। इस दौरान सीएमओ ने लोगों से सफाई का विशेष ध्यान रखने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें