फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ - हाथरस के पुलिस भवनों का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अनावासीय भवनों का वर्चुअली लोकार्पण करते। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने बुधवार को लखनऊ से अलीगढ़ एवं हाथरस जिलों के पुलिस भवनों का शुभारंभ किया। इस दौरान अलीगढ़ जनपद के तीन नवनिर्मित थानों में से महुआ खेड़ा आदर्श थाना परिसर में मुख्य कार्यक्रम हुआ, जबकि सासनी के अग्निशमन केंद्र परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

ऑनलाइन आयोजित इस लोकार्पण कार्यक्रम में नवनिर्मित भवनों के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई । अलीगढ़ जनपद के नवसृजित महुआखेड़ा थाने का आदर्शन भवन 6.95 करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार हुआ है। जबकि गंगीरी में 16 पुलिस कर्मियों के लिए हॉस्टल बैरक तथा एक विवेचना कक्ष 84.56 लाख रुपये की लागत से बनकर तैयार हुआ है। जबकि पुलिस लाइन में 200 कर्मियों के लिए बैरक 7.29 करोड़ रुपये लागत से बनकर तैयार हुई है। इसी तरह हाथरस जिले के सासनी स्थित अग्निशमन केंद्र में नौ करोड़ 57 लाख 84 हजार रुपये की लागत से आवासीय भवन बनकर तैयार हुआ है। इन आयोजनों में जिले के पुलिस प्रशासनिक अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें