मनकामेश्वर मंदिर भजन कीर्तन करते श्रद्धालु। संवाद
- फोटो : samvad
नगर के मनकामेश्वर मंदिर में श्रीराधानाम संकीर्तन मंडल का चतुर्थ वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया। सुबह प्रभात फेरी के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जबकि शाम को संकीर्तन संध्या में भजनों की रसधार बही। हरियाणा से आए ललित गर्ग, वृंदावन के रमाकांत दास महाराज और दिल्ली के सौरभ गर्ग ने अपने भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में श्यामा-श्याम का दिव्य श्रृंगार किया गया और ठाकुरजी को दूल्हा स्वरूप में सजाया गया। इस दौरान सत्येंद्र कसेरे, वैभव शिवाय, विशु वर्मा, अभय वार्ष्णेय, अमरदीप, अर्पित, मोहन वर्मा आदि मौजूद रहे।