मथुरा के लोरिया पट्टी थाना मुगर्रा चौकी सौंख निवासी विमलेश कुमारी पत्नी मुकेश चंद्र को नकली सोने का बिस्कुट देकर ठगों ने ठगी कर ली। पीड़िता के अनुसार वह अपने बेटे विकास के साथ 14 फरवरी को गोंडा क्षेत्र के गांव पीपली में अपने भाई सुभाष के यहां शादी समारोह में शामिल होने जा रही थीं।
इगलास में मुख्य चौराहे पर बस से साथ उतरे दो अज्ञात लोगों ने उन्हें अपनी बातों में फंसा लिया। लालच देकर कपड़े में लिपटा सोने का बिस्कुट बताकर उनके पास मौजूद रुपये, सोने का पैंडल, एक अंगूठी ले ली। जब उन्होंने ज्वैलर्स के पास बिस्कुट चेक कराया, तो वह नकली निकला। मामले में मुकदमा दर्ज हो गया है।