फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: युवक को थप्पड़ मारने में सीएचसी प्रभारी दोषी

Sun, 22 Sep 2024 06:20 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टप्पल में खंडेहा गांव निवासी जहान पुत्र महेंद्र सिंह को थप्पड़ मारे जाने के मामले में जांच पूरी हो गई है। जांच टीम ने सीएचसी प्रभारी डॉ. ब्रजेश कुमार सहित एक कर्मचारी को दोशी माना है। सीएमओ ने आगे की कार्रवाई के लिए जांच रिपोर्ट अपर निदेशक स्वास्थ्य को भेजी है।
विज्ञापन

यह घटना छह सितंबर की है। आरोप है कि मेडिकल प्रमाण पत्र बनवाने गए जहान को सीएचसी प्रभारी ने थप्पड़ मार दिया था। मामले में एक वीडियो भी वायरल हुआ था। सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी ने तीन सदस्यीय जांच टीम गठित की थी। आरोप है कि जांच टीम ने सीएचसी प्रभारी को बयान दर्ज करने के लिए बुलाया तो उन्होंने तीन घंटे तक इंतजार कराया और नहीं आए। अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे भी नहीं दिखाए गए। इसके बाद सीएमओ ने 19 सितंबर को दूसरी जांच टीम गठित की। जिसकी रिपोर्ट के आधार पर दोनों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन


सीएमओ ने कहा कि एसीएमओ डॉ. एके सिंह के नेतृत्व में दूसरी जांच टीम बनाई गई थी। यह रिपोर्ट मिल गई है। एडी हेल्थ को रिपोर्ट भेज दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें