आजाद समाज पार्टी के मुखिया चंद्रशेखर आजाद बृहस्पतिवार को अलीगढ़ आ रहे हैं। वे अकराबाद पीड़ित परिवार से मिलने के साथ-साथ छर्रा के दुष्कर्म पीड़ित परिवार से मिलेंगे और हरदुआगंज भी जाएंगे। इस विषय में जानकारी देते हुए आजाद समाज पार्टी कोर कमेटी के सदस्य पूर्व मंत्री चौ.महेंद्र सिंह ने बताया कि पार्टी नेता आजाद को उनके नेतृत्व में गभाना टोल पर दोपहर 11 बजे रिसीव किया जाएगा। इसके बाद वे अलीगढ़ में घटित अकराबाद, छर्रा व हरदुआगंज के पीड़ित परिवारों से मिलेंगे। इसके बाद हाथरस व कासगंज जाएंगे। इधर, आजाद के आगमन को लेकर पुलिस स्तर से सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं।