राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी अलीगढ़
- फोटो : अमर उजाला
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय (आरएमपीयू) से संबद्ध महाविद्यालयों में कार्रवाई बिंदु के लिए सेल का गठन होगा। विवि के कुलसचिव महेश कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के क्रियान्वयन से संबंधित 18 कार्रवाई बिंदु के संबंध में प्रत्येक महाविद्यालय के स्तर पर सेल का गठन होगा।
इसके लिए नोडल अधिकारी बनाए जाएंगे। इसकी जानकारी 18 मई तक विवि की वेबसाइट पर महाविद्यालयों के प्राचार्यों को अपलोड करनी होगी। हर महीने शासन स्तर से समीक्षा की जा रही है।
कार्यशाला 18 को
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय (आरएमपीयू) से संबद्ध महाविद्यालयों को नैक मूल्यांकन के लिए प्रोत्साहित किए जाने के उद्देश्य से कार्यशाला 18 मई को दोपहर 12 बजे डीएस कॉलेज के प्यारेलाल सभागार में होगी। इसमें मूल्यांकन के जानकार शिक्षक मौजूद रहेंगे।