पन्ना लाल अस्पताल परिसर में देव दीपावली की पूर्व संध्या पर दीप जलाती महिलाएं ।
- फोटो : CITY OFFICE
अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन ने बृहस्पतिवार को देव दीपावली की पूर्व संध्या पर पन्नालाल हॉस्पिटल के शिव मंदिर में 1100 दीपक जलाकर दीपोत्सव मनाया। महिला विंग ने रंगोली बनाकर परिसर को दीपों से सजाया। यहां शहर विधायक संजीव राजा, कोल विधायक अनिल पाराशर, एमएलसी ठा. मानवेंद्र प्रताप सिंह शामिल हुए। इस मौके पर इंजीनियर जगमोहन गुप्ता, मनीष राय, संगीता वार्ष्णेय, मुकेश मदन वार्ष्णेय, दिनेश गुप्ता पार्षद, भुवनेश आधुनिक, विक्रांत गर्ग आदि मौजूद रहे।