फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET UG: अलीगढ़ और बुलंदशहर में नीट यूजी की परीक्षा आज, सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

Sun, 17 Jul 2022 11:23 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़

सार

परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की निगरानी इस बार सीसीटीवी कैमरे से की जाएगी। इसके लिए तैयारियां पूरी हो गई है। अलीगढ़ और बुलंदशहर के परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे इंस्टॉल किए गए हैं।
विज्ञापन
NEET UG - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

17 जुलाई को अलीगढ़ जिले में 11 और बुलंदशहर में 14 केंद्रों पर नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट (नीट यूजी) का आयोजन किया जा रहा है। पुख्ता व्यवस्था और सुरक्षा के साथ सेंटरों को तैयार किया गया है ताकि परीक्षा पूरी पारदर्शिता के साथ पूर्ण हो पाए। दोपहर 2:00 से शाम 5:20 बजे तक परीक्षा होगी। इसमें 7246 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की निगरानी इस बार सीसीटीवी कैमरे से की जाएगी। इसके लिए तैयारियां पूरी हो गई है। अलीगढ़ और बुलंदशहर के परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे इंस्टॉल किए गए हैं। दिल्ली की एक निजी कंपनी को कैमरा द्वारा परीक्षा की मॉनिटरिंग करने व निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन


बताया गया कि नीट परीक्षा में शामिल होने वाली सभी परीक्षार्थियों पर पैनी नजर रखी जाएगी। ऐसे में नकल की संभावना शून्य है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें