17 जुलाई को अलीगढ़ जिले में 11 और बुलंदशहर में 14 केंद्रों पर नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट (नीट यूजी) का आयोजन किया जा रहा है। पुख्ता व्यवस्था और सुरक्षा के साथ सेंटरों को तैयार किया गया है ताकि परीक्षा पूरी पारदर्शिता के साथ पूर्ण हो पाए। दोपहर 2:00 से शाम 5:20 बजे तक परीक्षा होगी। इसमें 7246 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
जानकारी के अनुसार परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की निगरानी इस बार सीसीटीवी कैमरे से की जाएगी। इसके लिए तैयारियां पूरी हो गई है। अलीगढ़ और बुलंदशहर के परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे इंस्टॉल किए गए हैं। दिल्ली की एक निजी कंपनी को कैमरा द्वारा परीक्षा की मॉनिटरिंग करने व निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बताया गया कि नीट परीक्षा में शामिल होने वाली सभी परीक्षार्थियों पर पैनी नजर रखी जाएगी। ऐसे में नकल की संभावना शून्य है।