फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: गोवंश को बेरहमी से जेसीबी से उठाकर ट्रैक्टर-ट्रॉली में पटका, क्रूरता का वीडियो हो रहा है वायरल

Fri, 15 Dec 2023 01:49 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

इगलास में निराश्रित पशुओं को पकड़ने के लिए अभियान चलाया गया है। एक गोवंश को पकड़ने के दौरान जेसीबी के आगे वाले हिस्से से उठा कर गोवंश को बेरहमी से ट्रैक्टर ट्राली में पटका जाता है। प्रदेश सरकार द्वारा गोवंश संरक्षण के संबंध में समय-समय पर दिशा निर्देश दिये जा रहे है। इसके बावजूद गोवंश के साथ ऐसा बर्ताव किया जा रहा है।
विज्ञापन
गोवंश को बेरहमी से पटखते हुए - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के इगलास में पशु क्रूरता का वीडियो सामने आया है। जिसमें एक गोवंश को जेसीबी से ट्रैक्टर ट्राली में डाल कर ले जाना दिखाया जा रहा है। संवेदनहीनता के इस मामले का वीडियो किसी व्यक्ति ने बना लिया और इंटरनेट पर प्रसारित कर दिया। प्रसारित वीडियो कस्बे का ही बताया जा रहा है।

विज्ञापन



कहा जा रहा है कि कस्बा इगलास में निराश्रित पशुओं को पकड़ने के लिए अभियान चलाया गया है। एक गोवंश को पकड़ने के दौरान जेसीबी के आगे वाले हिस्से से उठा कर गोवंश को बेरहमी से ट्रैक्टर ट्राली में पटका जाता है। प्रदेश सरकार द्वारा गोवंश संरक्षण के संबंध में समय-समय पर दिशा निर्देश दिये जा रहे है। इसके बावजूद गोवंश के साथ ऐसा बर्ताव किया जा रहा है। एसडीएम महिमा राजपूत का कहना है कि प्रसारित वीडियो के संबंध में जांच कराई की जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


गोशाला का एसडीएम ने किया निरीक्षण
इगलास एसडीएम महिमा राजपूत ने बताया कि तहसील क्षेत्र के गांव उडंबरा की गोशाला में अव्यवस्था संबंधी शिकायत पर बृहस्पतिवार काे जांच की गई। जांच के दौरान गोशाला में पशुओं की स्थिति ठीक पाई गई। गोशाला में रख रखाव की व्यवस्था बहुत खराब है। पशुओं के लिए आने वाला भूसा भी बाहर खुले में पड़ा हुआ था। व्यवस्थाओं को सही करने के निर्देश दिये हैं। किसी प्रकार की लापरवाही मिलने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें