फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से नकदी, लैपटॉप व मोबाइल की लूट

Thu, 21 Dec 2023 12:57 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

पीड़ित 19 दिसंबर की शाम सवा सात बजे वह टप्पल गांव से महिला ग्रुप से लोन के रुपये लेकर बाइक से जैदपुरा गांव के रास्ते अपने ऑफिस बाजना नौझील जा रहा था। जैदपुरा गांव के रास्ते में दो पैदल आ रहे नकाबपोश बदमाशों ने बाइक में पैर मारकर उसे गिरा दिया और बैग व मोबाइल लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन
लूट का शिकार पीड़ित युवक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में टप्पल थाना क्षेत्र के गांव मालव से 19 दिसंबर की शाम महिला समूह ग्रुप ऋण का पैसा इकट्ठा कर लौट रहे एक फाइनांस कंपनी के कर्मचारी से बदमाश एक लाख बीस हजार रुपये नकद, लैपटॉप व फोन लूटकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में लगी है।

विज्ञापन


पीड़ित धीरज पुत्र सुभाष चंद्र निवासी सिरौली थाना छर्रा ने बताया कि 19 दिसंबर की शाम सवा सात बजे वह टप्पल गांव से महिला ग्रुप से लोन के रुपये लेकर बाइक से जैदपुरा गांव के रास्ते अपने ऑफिस बाजना नौझील जा रहा था।

जैदपुरा गांव के रास्ते में दो पैदल आ रहे नकाबपोश बदमाशों ने बाइक में पैर मारकर उसे गिरा दिया और बैग व मोबाइल लूटकर फरार हो गए। बैग में एक लाख बीस हजार रुपये व लैपटॉप थे। थाना प्रभारी पंकज कुमार मिश्रा ने बताया कि मुकदमा लूट में पंजीकृत कर दिया है। विवेचना जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें