फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh Crime: घर का ताला तोड़कर दो लाइसेंसी हथियारों सहित लाखों की नकदी और जेवर चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 26 Aug 2022 12:33 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

घर के लोगों ने जब सामना बिखरा देखा तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर एसपी देहात पलाश बंसल, सीओ खैर राकेश कुमार सिसौदिया और थानाध्यक्ष नारायण दत्त तिवारी फॉरेंसिक की टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
गांव डेटा खुर्द में घटनास्थल पर जांच करते सीओ खैर और एसपीआरए देहात। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना क्षेत्र के गांव डेटा खुर्द में चोरों ने बुधवार रात बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोर घर का ताला तोड़कर लाइसेंसी राइफल, एक दुनाली बंदूक, कारतूस, लाखों की नकदी समेत जेवर चोरी कर ले गए। बृहस्पतिवार सुबह परिजनों को घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


गांव निवासी सोनपाल सिंह के बेटे राजकुमार और अनुज किसान हैं। दोनों संयुक्त रूप से परिवार में रहते हैं। बुधवार रात दोनों भाई घेर में पशुओं की रखवाली के लिए सोए हुए थे। अन्य परिजन घर पर कमरे में सो रहे थे। रात में चोर घर का ताला तोड़कर अंदर घुस आए। कमरे में सो रहे घर के सदस्यों को बाहर से कुंदी लगाकर बंद कर दिया। उसके बाद चोरों ने इत्मिनान से वारदात को अंजाम दिया।चोर घर से करीब तीन लाख रुपये की नकदी, 26 तोले सोना, एक किलो चांदी और एक लाइसेंसी राइफल, एक दुनाली बंदूक और कारतूस चोरी कर ले गए।

बृहस्पतिवार सुबह घर के लोगों ने सामना बिखरा देखा तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने घेर में सो रहे राजकुमार व अनुज को वारदात की जानकारी दी। सूचना पर एसपी देहात पलाश बंसल, सीओ खैर राकेश कुमार सिसौदिया और थानाध्यक्ष नारायण दत्त तिवारी फॉरेंसिक की टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


नकदी चोरी में राजकुमार के 1.92 लाख रुपये और अनुज के 1.17 लाख रुपये शामिल हैं। राजकुमार ने बताया कि उसनेे रुपये भैंस खरीदने के लिए रखे थे। अनुज का कहना है कि उसने रुपये अपने बेटे की बीटेक की फीस के लिए जमा किए थे। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें