बागला संयुक्त जिला अस्पताल की इमरजेंसी में चिकित्सक, स्टाफ व पुलिस की गाड़ी पर हंगामा करने वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोप है कि उत्पात करते वक्त युवक नशे में था।
पुलिस के मुताबिक, चंदपा क्षेत्र के गांव मीतई निवासी सनी पुत्र बबलू मंगलवार की शाम को नशे में धुत्त होकर घूम रहा था। इस पर चंदपा पुलिस ने चेतावनी दी थी। इसपर परिजन सनी व काफी संख्या में ग्रामीण सनी को लेकर बागला संयुक्त जिला अस्पताल की इमरजेंसी पहुंच गए थे। इन लोगों ने इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक व अन्य स्टाफ से अभद्रता की। जिसके चलते वहां काफी देर तक हंगामा हुआ। हंगामे की सूचना पर कोतवाली हाथरस गेट पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया था। कुछ देर बाद ही सनी अस्पताल परिसर में पहुंची कोतवाली सदर की गाड़ी पर चढ़ गया, हंगामा करने लगा था। इस पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। हंगामे की सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। मामले में कोतवाली सदर में सनी के खिलाफ कोतवाली हाथरस गेट में मुकदमा दर्ज कराया है। संवाद