खैर कोतवाली में महिला की आग से जलकर मौत के मामले में पांच ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मुकदमा मृत महिला के भाई की तहरीर पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में लिखा गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव मायका पक्ष इगलास के गांव मोहकमपुर लेकर गया, जहां अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है। बुधवार दोपहर फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।