फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: किन्नर से हुई मारपीट में पांच पर मुकदमा दर्ज, पुलिस ने की जांच शुरू

Mon, 04 Mar 2024 01:28 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

अपने घर जा रही एक किन्नर के साथ पांच युवकों ने मारपीट की। घटना से नाराज किन्नरों की ग्रामीणों से भी नोकझोंक हो गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मुरसान कोतवाली में ग्रामीणों से किन्नरों की होती नोंक-झोंक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्षेत्र के गांव करील में अपने घर जा रही एक किन्नर के साथ पांच युवकों ने 28 फरवरी को मारपीट की। घटना से नाराज किन्नर बड़ी संख्या में मुरसान कोतवाली पहुंच गए। इस दौरान उनकी ग्रामीणों से भी नोकझोंक हो गई। मामला बढ़ता देख पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


प्रीति निवासी करील मुरसान का कहना है कि वह राजस्थान से अपने गांव करील जा रही थी। आरोप है कि राया से ही करील के कुछ लड़के जिसमें महेंद्र, बच्चू का पुत्र, नीतू का पुत्र, रघुनाथ का धेवता व करन ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए पीछा करते रहे। गांव के पास पहुंचने पर उसके साथ मारपीट की है। आरोप है कि इस बीच कुछ सोने के आभूषण गुम कर दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें