भारतीय एकता समाज पार्टी प्रत्याशी सतीश कुमार उर्फ सीटू बिना अनुमति के छह-सात वाहनों और 35-40 कार्यकर्ताओं के साथ वह चुनाव प्रचार कर रहे थे। दो पिकअप वाहन पर चार-चार बड़े ध्वनि विस्तारक यंत्र लगाकर चुनाव प्रचार करने में जुटे रहे। बैनर-पोस्टर भी बांध रखे थे, लेकिन अनुमति पत्र नहीं दिखाया।
लोकसभा चुनाव में भारतीय एकता समाज पार्टी के प्रत्याशी सतीश कुमार उर्फ सीटू पर 18 मार्च को आचार संहिता उल्लंघन के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। उप निरीक्षक विनोद कुमार की ओर से उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। उनके तीन वाहनों को भी पुलिस ने सीज किया है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार मलिक ने बताया कि भारतीय एकता समाज पार्टी प्रत्याशी सतीश कुमार उर्फ सीटू बिना अनुमति के छह-सात वाहनों और 35-40 कार्यकर्ताओं के साथ वह चुनाव प्रचार कर रहे थे। दो पिकअप वाहन पर चार-चार बड़े ध्वनि विस्तारक यंत्र लगाकर चुनाव प्रचार करने में जुटे रहे। बैनर-पोस्टर भी बांध रखे थे, लेकिन अनुमति पत्र नहीं दिखाया। इस पर दो मैक्स पिकअप और एक कार को सीज किया गया है। साथ ही प्रत्याशी के विरुद्ध धारा 151, 107-116 के तहत कार्रवाई की गई है।