फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: चाचा-भतीजे के खिलाफ कुकर्म का मुकदमा दर्ज

Mon, 20 May 2024 04:48 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरई चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी 14 वर्षीय बालक के साथ होली की रात में कुकर्म किए जाने के मामले में चाचा-भतीजे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन

एक गांव निवासी व्यक्ति के अनुसार वह दिल्ली में फल बेचते हैं। वहीं पर मथुरा के थाना नौहझील के गांव बिरजूगढ़ी निवासी प्रेम सिंह भी फल बेचता है। एक ही कारोबार से जुड़े होने से दोनों के पारिवारिक संबंध हो गए। एक-दूसरे के यहां आना-जाना हो गया। 26 मार्च को प्रेम सिंह अपने बेटे भूधर व भाई रतन सिंह के साथ होली मिलने आया था। रात में यह लोग उनके घर पर ही रुके। उनका 14 वर्षीय बेटा रात में भूधर के साथ चारपाई पर सो गया।
विज्ञापन

भूधर ने बहलाकर उसके साथ कुकर्म किया। इससे डरकर उनका बेटा रतन सिंह की चारपाई पर सोने चला गया तो उसने भी कुकर्म किया। अगली सुबह तीनों अपने गांव लौट गए। इसके बाद बेटे को तनाव में देख पूछताछ की तो उसने घटना के बारे में बताया। शिकायत करने पर प्रेम सिंह से धमकी दी। रिपोर्ट दर्ज न होने पर न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें