फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: होटल में ले जाकर किशोरी से दो बार दुष्कर्म, मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

Sun, 25 Feb 2024 12:22 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

किशोरी को नशीला पदार्थ सूंघाकर स्कूटी पर बैठाकर युवक जीटी रोड स्थित होटल में ले गया। आरोप है कि वहां पर तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया और फोटो खींच ली। फोटो डिलीट करने के नाम पर ब्लैक मेल कर रहा था, और रुपये भी ले लिए। वीडियो डिलीट करने के नाम पर आरोपी उनकी बेटी को उसी होटल में ले गया और दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
दुष्कर्म - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जीटी रोड स्थित एक होटल में किशोरी को नशीला पदार्थ सुंघाकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने मामले  की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पीड़िता की मां के अनुसार उनकी 15 साल की बेटी को अलीगढ़ निवासी प्रशांत कुमार आए दिन परेशान करता था। 20 जनवरी की दोपहर दो बजे कुछ नशीला पदार्थ सूंघाकर स्कूटी पर बैठाकर जीटी रोड स्थित होटल में ले गया। वहां पर तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया और फोटो खींच ली। फोटो डिलीट करने के नाम पर ब्लैक मेल कर रहा था, और रुपये भी ले लिए। 5 फरवरी को वीडियो डिलीट करने के नाम पर आरोपी उनकी बेटी को उसी होटल में ले गया और दुष्कर्म किया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें