फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: कब्रिस्तान की जमीन पर चहारदीवारी बनाने का आरोप, लेखपाल को धमकाया, मुकदमा दर्ज

Tue, 24 Sep 2024 06:52 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

कब्रिस्तान की जमीन पर कुछ लोगों ने चहारदीवारी खड़ी कर कब्जा कर लिया था। मंडलायुक्त, डीएम, एसडीएम, तहसीलदार से शिकायत की गई। लेखपाल जांच करने पहुंचे थे जहां पर कब्जा करने वालों ने शिकायतकर्ता को धमकाया था।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कब्रिस्तान की जमीन पर चहारदीवारी खड़ी  करने के आरोपों की प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की गई। लेखपाल जांच करने गया तो उसे भी धमकाया। अंतत: टप्पल मेें कब्रिस्तान की जमीन पर कब्जा करने वालों पर रिपोर्ट दर्ज हो गई है।

विज्ञापन


समस्त कब्रिस्तान सुरक्षा संगठन टप्पल के संयोजक दिलशाद अली खान ने बताया कि कब्रिस्तान गाटा संख्या 4113, 4112, 4128 पर कुछ दिन पहले रहीस खान ठेकेदार, हाजी हफीजा, नजीर खान, मास्टर शाहिद, आस मोहम्मद उर्फ आंसू, यूनिस, शमशाद, फारुक खान, नवाब खान उर्फ नवाबुद्दीन, हबीब खान, हारुन ने चहारदीवारी खड़ी कर कब्जा कर लिया था।

उन्होेंने मंडलायुक्त, डीएम, एसडीएम, तहसीलदार से शिकायत की थी। 20 सितंबर को लेखपाल महेश कुमार गौतम सहित अन्य लेखपाल जांच करने पहुंचे थे जहां पर कब्जा करने वालों ने शिकायतकर्ता को धमकाया था। थाना प्रभारी के अनुसार मामले में रिपोर्ट दर्ज हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें