फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति को दांतों से काटकर घायल करने वाली पत्नी पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
टप्पल थाने के एक गांव में नई नवेली दुल्हन के दांतों से काटकर पति को घायल करने के मामले में पुलिस ने पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ ने शीघ्र मामले की जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि शुक्रवार को पीड़ित ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि उसकी पत्नी शराब और भांग का सेवन करती है। इसके बाद घर में कलह करती है। शुक्रवार की रात 12 बजे गहरी नींद से पत्नी ने जगा दिया। इसके बाद झगड़ा करते हुए चूड़ियां तोड़ दीं और अपना सिर दीवार पर पटक दिया। इसके बाद हाथापाई करते हुए हाथ और छाती में दांतों से बुरी तरह काटकर घायल कर दिया था। शनिवार को पुलिस ने महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ ने मामले में न्यायोचित कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें