फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: एएमयू के दो छात्रों पर मुकदमा, जियाउद्दीन हॉल में हुई थी मारपीट

Thu, 19 Oct 2023 01:09 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

एएमयू के सर जियाउद्दीन हॉल में सर सैयद डे को लेकर खाने का कार्यक्रम चल रहा था। छात्र बारी-बारी से खाना खा रहे थे। इसी बीच दो छात्रों में सब्जी लेने को लेकर मौजूद अन्य छात्रों से कहासुनी हो गई। छात्रों ने कहा कि सब्जी खत्म हो गई है। इसी बात को लेकर मामला बिगड़ गया और कहासुनी के बाद मारपीट हो गई।
विज्ञापन
एफआईआर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू ) में 17 अक्तूबर रात सर जियाउद्दीन हॉल में खाने के दौरान छात्रों के आपस में भिड़ जाने एवं मारपीट के प्रकरण में दो छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रॉक्टोरियल टीम की ओर से मिली तहरीर के आधार यह मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

एएमयू के सर जियाउद्दीन हॉल में सर सैयद डे को लेकर खाने का कार्यक्रम चल रहा था। छात्र बारी-बारी से खाना खा रहे थे। इसी बीच दो छात्रों में सब्जी लेने को लेकर मौजूद अन्य छात्रों से कहासुनी हो गई। छात्रों ने कहा कि सब्जी खत्म हो गई है। इसी बात को लेकर मामला बिगड़ गया और कहासुनी के बाद मारपीट हो गई।

बताया जा रहा है कि पहले खाना खाने आये छात्र ताहा खां और फरमान ने मारपीट शुरू की। जवाब में वहां मौजूद अन्य छात्रों ने मारपीट की। इस बीच ताहा और फरमान छुपकर एक कमरे में बंद हो गए। सिविल लाइंस के थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि मारपीट प्रकरण में दो छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मुकदमा एएमयू के सुरक्षाकर्मी की तहरीर पर दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी छात्रों में एक अलीगढ़ पब्लिक स्कूल के 11वीं का छात्र है। दूसरा अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के एलएलबी का छात्र बताया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें