अलीगढ़ के थाना गांधी पार्क क्षेत्र में फोन पर व्यापारी को गर्दन काटने की धमकी देने के मामले में भाजपा नेता समेत दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विकास नगर निवासी कमल शर्मा का मैरिस रोड पर इंटीरियर का कारोबार है। इसमें एक युवक पार्टनर था। आरोप है कि 25 लाख रुपये के लेनदेन को लेकर उससे विवाद चल रहा है। दो अगस्त को रुपये देने की बात कही थी। इसके बाद उसने रुपये नहीं दिए। 10 अगस्त को साझेदार के एक रिश्तेदार का फोन आया, उसने गर्दन काटने की धमकी दे डाली।
यह भी पढ़ें ... Aligarh: भाजपा नेता ने दी सिर काटने की धमकी, एसएसपी से शिकायत, जांच के आधार पर कार्रवाई के निर्देश
सीओ बन्नादेवी कमलेश कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर शरफराज व भाजपा नेता कामरान बहादुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।