फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: युवक को गोली लगने पर साले सहित दो पर मुकदमा दर्ज

Mon, 20 May 2024 04:40 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार दोपहर गोंडा-अलीगढ़ मार्ग स्थित हाथरस ब्रांच नहर की मानगढ़ी-कांसका पटरी पर ल्हौरा निवासी लोकेश को गोली मारे जाने की घटना में घायल के साले सहित दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन

लोधा थाने के गांव ल्हाैर्रा निवासी बच्चू सिंह पुत्र रेवती सिंह के अनुसार उनका पुत्र लोकेश बाइक से इगलास से अपने गांव लौट रहा था। मानगढ़ी-कांसका के बीच नहर पटरी पर पीछे से बाइक पर आए लोकेश के साले अंकुश पुत्र योगराज सिंह निवासी कठा, बिसाहुली थाना इगलास व एक अज्ञात ने गोली मार दी और भाग निकले। गोली पेट में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका जेएन मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें