फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू और मदरसों पर बिगड़े बोल पर नरसिंहानंद पर केस

सार

जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी नरसिंहानंद ने रविवार को अलीगढ़ में एएमयू और मदरसों के बारे में आपत्तिजनक बयान दिया।मदरसा विद्यार्थियों के साथ भी उन्होंने चीन की तरह व्यवहार करने की सलाह भी दे डाली।उन्होंने कहा कि कुछ लोग हिंदुओं के घर पर घात लगाए बैठे हैं।
विज्ञापन
स्वामी नरसिंहानंद सरस्वती । - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी नरसिंहानंद ने रविवार को अलीगढ़ में एएमयू और मदरसों के बारे में आपत्तिजनक बयान दिया। उनका वीडियोे सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो गया। मदरसा विद्यार्थियों के साथ भी उन्होंने चीन की तरह व्यवहार करने की सलाह भी दे डाली। उधर, एसपी सिटी कुलदीप गुणावत ने बताया कि देर रात मामले में पुलिस की ओर से स्वामी नरसिंहानंद, आयोजक शकुन पांडे और उनके पति अशोक पांडे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

अपने बयानों की वजह से हमेशा विवादों में रहने वाले नरसिंहानंद एक बार फिर अपने बयान की वजह से घिर गए हैं। एक धार्मिक कार्यक्रम में आए नरसिंहानंद से जब पत्रकारों ने एएमयू में अमुटा चुनाव को रद्द किए जाने से संबंधित सवाल किया तो उन्होंने एएमयू पर विवादित टिप्पणी कर दी। उन्होंने यहां तक कहा कि इस संस्थान में आजादी से पहले भारत के विभाजन की नींव रखी गई। उन्होंने कहा कि कुछ लोग हिंदुओं के घर पर घात लगाए बैठे हैं। लखीमपुरी खीरी की घटना अपराध नहीं, बल्कि धार्मिक उन्माद का परिणाम है। इसे समझेंगे तभी समाज सुरक्षित हो पाएगा। अन्यथा आने वाले समय में जिस तरह से मां व बाप के सामने बेटियों को खींचकर दुष्कर्म किया गया है। वह एक चेतावनी है। अंत में उन्होंने ज्ञानवापी से जुड़े सवाल पर कहा कि अब हिंदू समाज जाग्रत हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें