भारतीय जीवन बीमा निगम की रामघाट रोड शाखा में छह माह पूर्व महिलकर्मी संग छेड़खानी का मुकदमा क्वार्सी थाने में दर्ज कराया गया है। पुलिस ने यह मुकदमा राष्ट्रीय महिला आयोग के निर्देश पर दर्ज किया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
मुकदमे के अनुसार, आरोपी अभिकर्ता निर्मल सिंह द्वारा सरकारी कार्य में बाधा पैदा करने के साथ ही अश्लील वार्ता का प्रयोग किया। 31 जनवरी 2022 को आरोपी ने उससे कार्यस्थल अश्लील विषयों पर बात की। विरोध पर अभद्रता की। भड़कते हुए हाथ पकड़कर खींचकर ले जाने की कोशिश की। कपड़े तक फाड़ दिए। अन्य लोगों के बीचबचाव पर आरोपी जानमाल व उठाकर ले जाने की धमकी देते हुए चला गया। इस मामले में शाखा प्रबंधक से लेकर महिला आयोग तक शिकायत की गई। इस पर महिला आयोग ने अलीगढ़ पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। सीओ तृतीय श्वेताभ पांडेय के अनुसार प्रकरण में आरोपी निर्मल सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अब आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।