फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: कारवां प्रगति पथ पहुंचा छर्रा, इंटर के बाद क्या करें, क्या न करें, इस पर हुई चर्चा

Thu, 09 Feb 2023 10:52 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

बोर्ड परीक्षा के बाद रिजल्ट का इंतजार ना करें, एग्जाम खत्म होते ही आईएएस और पीसीएस की तैयारी करें। अपने कैरियर के बारे में माता-पिता से विचार करें और सरकारी सरकारी नौकरी की तैयारी के लिए तुरंत लग जाएं। 
विज्ञापन
कारवां प्रगति पथ पहुंचा छर्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला और प्रतिष्ठा आईएएस एकेडमी का संयुक्त कारवां प्रगति पथ छर्रा कस्बे के जवाहर सिंह इंटर कॉलेज में छात्र छात्राओं के बीच पहुंचा। अलीगढ़ जिले के प्रत्येक कस्बे और तहसील में युवाओं को सरकारी नौकरी में मार्गदर्शन के लिए चलाए जा रहे है प्रगति पथ का छात्रों ने उत्साह के साथ स्वागत किया। 

विज्ञापन


प्रतिष्ठा आईएएस एकेडमी के निदेशक और प्रतिष्ठा हेल्पलाइन के चेयरमैन डीआर यादव ने कहा कि बोर्ड परीक्षा के बाद रिजल्ट का इंतजार ना करें, एग्जाम खत्म होते ही आईएएस और पीसीएस की तैयारी करें। अपने कैरियर के बारे में माता-पिता से विचार करें और सरकारी सरकारी नौकरी की तैयारी के लिए तुरंत लग जाएं। 

डीआर यादव ने बताया कि 12वीं क्लास का रिजल्ट आने के बाद फ्री कैरियर काउंसलिंग प्रतिष्ठा आईएएस एकेडमी के कुमार प्लाजा रामघाट रोड अलीगढ़ ब्रांच पर दी जाएगी। छात्र-छात्राएं अपने माता-पिता के साथ कैरियर से संबंधित चर्चा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सभी लोग तो आईएएस और पीसीएस अधिकारी नहीं बन सकते, लेकिन आपको हिम्मत नहीं हारनी है और बहुत सारे विभाग में जैसे एनडीए, सीडीएस, एसएससी, सीजीएल, यूपीटेट, सुपर टेट, लेखपाल, ग्राम पंचायत अधिकारी, पुलिस दरोगा, रेलवे बैंक, अग्निवीर परीक्षा में सफलता अर्जित कर सरकारी नौकरी के माध्यम से अपने देश व प्रदेश का नाम रोशन कर सकते हैं।
विज्ञापन


निदेशक डीआर यादव ने कहा कि व्यक्तित्व निर्माण पर भी विशेष ध्यान ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है, जिससे युवाओं को सही मार्ग दिखाकर देश और समाज का सशक्तिकरण और विकास किया जा सके। शिक्षा हम सबके जीवन में बहुत ही महत्व रखती है। आज समाज को शिक्षा के प्रति जागरूक करना हम सब का परम कर्तव्य है क्योंकि शिक्षा ही है जो समाज को अंधविश्वास और अंधकार से दूर करती है। एक शिक्षित व्यक्ति ही शिक्षित समाज का निर्माण करता है और शिक्षक समाज ही शिक्षित देश का निर्माण करता है। 

डीआर यादव ने कहा कि लड़कियां भी 12वीं करने के बाद  सरकारी नौकरी की तैयारी कर सकती है। इस संवाद में जयंती प्रसाद आर्य, सुबोध लोधी, धर्मवीर सिंह, ओपी सिंह, शिल्पी आर्य, प्रमोद कुमार यादव, मंजू देवी, रामप्रकाश, ज्ञानेश शर्मा आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें