हाईवे दौरऊ नहर पुल के पास शनिवार देर रात एक कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवक घायल हो गए।
कानपुर के बल्हौर निवासी पंकज व आगरा निवासी साथी अंकित के साथ कार से दिल्ली से अलीगढ़ की ओर जा रहे थे। जैसे ही कार हाईवे पर दौरऊ नहर पुल के पास पहुंची तो अचानक टायर पंचर हो गया। कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को टोल एंबुलेंस की मदद से कस्बा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। संवाद