शाम करीब सात बजे जीटी रोड पर गांव गोपी के पास निराश्रित गोवंश से टकराकर एक कार पलट गई। इससे कार सवार एक ही परिवार के छह लोग घायल हो गए। सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।
गाजियाबाद के मोहल्ला विजयनगर निवासी देवेंद्र प्रताप पुत्र रामनिवास मिश्रा 16 अक्टूबर को अपने परिवार के साथ पैतृक गांव गुरजपुर जिला फर्रुखाबाद जा रहे थे। शाम करीब सात बजे गांव गोपी के पास जीटी रोड पर पहुंचे तभी सड़क पर घूम रहा एक गोवंश टकरा गया। इससे देवेंद्र मिश्रा समेत उनकी पत्नी गिरजा मिश्रा, बेटा विमल मिश्रा, कमल मिश्रा, पुत्रवधू अंबिका व नाती गुंजन घायल हो गए।